हल्द्वानी की जिज्ञासा गंगवार का JEE मेंस में शानदार प्रदर्शन, 99.36 पर्सेंटाइल हासिल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा जिज्ञासा गंगवार ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.36 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय और पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम

जिज्ञासा की इस सफलता पर विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट तथा कक्षा अध्यापिका शोभा नियोलिया सहित समस्त शिक्षकों ने उसे और उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...गैस सिलेंडर ट्रक की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम, मौत से मचा कोहराम

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि जिज्ञासा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उसकी सफलता यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) पर 25 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का आरोप

सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को

इस अवसर पर जिज्ञासा गंगवार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक एवं सहयोगी वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

You cannot copy content of this page