देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली 13 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं आगामी 17 मई से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2025 तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया द्वारा जारी कैलेंडर में प्रत्येक परीक्षा की तिथि स्पष्ट की गई है।
यह हैं प्रमुख परीक्षाएं और उनकी तिथियां:
- 17 मई
- वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती
- होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा में हवलदार भर्ती
- 25 मई
- फार्मासिस्ट भर्ती
- केमिस्ट भर्ती
- 31 मई
- खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक भर्ती
- 07 जून
- टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा
- 29 जून
- वन दरोगा भर्ती
- 06 जुलाई
- पुलिस कांस्टेबल भर्ती
- 27 जुलाई (बहुविध परीक्षाएं)
- प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन विभाग)
- मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 भर्ती
- 03 अगस्त
- फोटोग्राफर भर्ती
- स्नातक सहायक भर्ती
- प्रतिरूप सहायक भर्ती
- वैज्ञानिक सहायक भर्ती
- 10 अगस्त
- सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा)
- प्राविधिक सहायक (अभियंत्रण शाखा)
- 07 सितंबर
- सहायक लेखाकार भर्ती
- 21 सितंबर
- स्नातक स्तरीय भर्ती
- 05 अक्तूबर
- सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 एवं सहायक विपणन अधिकारी भर्ती
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और निर्धारित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा इस पारदर्शी परीक्षा प्रणाली से चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और निष्पक्ष बनाने का प्रयास किया गया है।