Uttarakhand: ‘अल्मोड़ा में माओवादियों का आतंक’ के पोस्टर से सनसनी, सीसीटीवी सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर के व्यस्त इलाकों में संदिग्ध माओवादी पोस्टर चस्पा मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई। चौघानपाटा और केमू स्टेशन क्षेत्र में लगे पोस्टरों ने लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं और तत्काल पोस्टर हटवा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मेंहदीपुर बालाजी दर्शन को गए देहरादून के परिवार की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

सुबह आवाजाही के दौरान राहगीरों की नजर पोस्टरों पर पड़ी। देखते ही देखते किसी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे अफवाहों का दौर शुरू हो गया और नगर में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया प्रचार को लेकर नियम बनाने पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, जानिए वजह

पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति कोई ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति कमजोर प्रतीत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली में शोक की लहर: फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और अपुष्ट खबरों को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

You cannot copy content of this page