उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों से मिलेगा ग्रीन गेम्स का संदेश, 2.77 हेक्टेयर में बनेगा ‘खेल वन’

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ‘खेल वन’ विकसित किया जाएगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पास वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर भूमि पर यह खेल वन तैयार होगा। यहां राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 खिलाड़ियों के नाम से रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 फरवरी को इसका शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लेकर लंदन तक कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता का जादू

खेल वन से प्रेरणा का संदेश
राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि खेल वन के हर पौधे से विजेताओं के सुनहरे प्रदर्शन की स्मृतियां जीवंत रहेंगी। खेल वन के लिए एक विशेष बोर्ड तैयार किया जा रहा है, जिसमें “चैंपियन हमें प्रेरित करते हैं” जैसी प्रेरक पंक्तियां उकेरी जा रही हैं।

हरित पहल का महत्वपूर्ण प्रयास
38वें राष्ट्रीय खेलों की थीम ‘ग्रीन गेम्स’ रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रीय खेलों में ग्रीन गेम्स थीम को अपनाया गया है। “हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें खेल वन एक महत्वपूर्ण प्रयास है,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल: स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की 141 मेडिकल टीम, खिलाड़ियों को मिलेगी हेली एंबुलेंस की सुविधा

खेल वन का कार्य तेजी पर
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप वन विभाग की भूमि पर तारबाड़ का काम तेजी से चल रहा है। उद्घाटन के दौरान यहां रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के नाम से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आखिर क्यों विधायक सुमित हृदयेश ने नेशनल गेम्स की तैयारी पर उठाए सवाल...देखें Video

बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार की इस हरित पहल की सराहना की थी। खेल वन की यह पहल न केवल खिलाड़ियों की स्मृतियों को जीवंत रखेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल भी बनेगी।