Uttarakhand: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा…दूधिया बंध में डूबे दो दोस्त, सवा घंटे बाद मिले शव

खबर शेयर करें

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में स्नान कर रहे दो युवक अचानक गहरे पानी में समा गए और देखते ही देखते लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गंगा के तेज बहाव और गहराई के बीच करीब सवा घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर डटे रहे और राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 मई 2025

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, Ghaziabad के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजस्व भूमि पर अतिक्रमण मामले में लापरवाही उजागर, राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन निलंबित

रेस्क्यू के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बारिश का कहर...यमुनोत्री हाईवे बंद, केदारनाथ मार्ग पर खतरा, कैलास यात्रा ठप...200 से ज्यादा यात्री फंसे

You cannot copy content of this page