उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान बिहार निवासी विनीत (21 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों छात्र सहसपुर स्थित जेबीआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे रामपुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और तीनों युवक उसमें फंसे हुए थे। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र को 5 लाख के बॉन्ड नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- कोर्ट के आदेश के बावजूद मजिस्ट्रेट ने नोटिस कैसे दिया?

डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विनीत को दून अस्पताल और सौरभ सिंह को ग्राफिक एरा अस्पताल, धूलकोट रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत...हड़ताल अवधि का मानदेय नहीं कटेगा, शासन ने जारी किया आदेश

You cannot copy content of this page