उत्तराखंड: चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को चाक-चौबंद करने के इरादे से शासन ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस और लोडर की भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 गंभीर घायल

आदेश के मुताबिक, आईएएस दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से हटाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। वहीं आईएएस राहुल आनंद को रानीखेत से स्थानांतरित कर देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

बाध्य प्रतीक्षारत चल रहीं आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत और दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने पिछौड़ा हाइट्स क्षेत्र का किया निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर लगाया जुर्माना

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले, शनिवार को भी शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। लगातार दो दिन में प्रशासनिक स्तर पर हुए इन तबादलों से ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन शिव मंदिर से दिनदहाड़े कलश चोरी, चार महीने में चौथी घटना, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

सूत्रों का मानना है कि आगामी नीतिगत कार्यों और फील्ड में सुचारु प्रशासनिक संचालन के लिए यह बदलाव जरूरी माने जा रहे हैं।