Uttarakhand: महाशिवरात्रि पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन ने शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन (इंडिया) द्वारा शिवभक्तों के स्वागत-सत्कार के लिए प्रेरणादायी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार धाम से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और उनके विश्राम, ठहराव व जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।

थके कदमों को मिला सहारा, सेवा से खिला हर चेहरा

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में टैक्सी चालकों की गोष्ठी, यातायात नियम पालन पर दिया जोर

संस्था का मानना है कि “सेवा ही सच्ची साधना” है, और इसी भावना के साथ हर शिवभक्त को अतिथि मानकर सेवा दी गई।

नेतृत्व और सहयोग से साकार हुआ आयोजन

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की संस्थापक ममता पांडे ने किया। इस दौरान (SPG Beverages) Rumi के ऑनर तेजेंद्र सिंह खरबंदा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के तेजस तिवारी को मिलेगा 'उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान'

आयोजन में दीपक पांडे (रजि. फाउंडर मेंबर), कोषाध्यक्ष हरीश पांडे, यश पांडे, भूषण छाबड़ा, नितिन छाबड़ा, नामित पपनेजा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवाओं में जागा सेवा का उत्साह

कार्यक्रम में फिल्म जगत से जुड़े फिल्म डायरेक्टर व अभिनेता अनुग्रह अग्निहोत्री की उपस्थिति ने युवाओं में सेवा भावना को नई दिशा दी। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवा को जीवन का महत्वपूर्ण दायित्व बताया।

भारतीय संस्कृति के मूल्यों को किया साकार

इस आयोजन ने “अतिथि देवो भवः” और “सेवा परमो धर्मः” जैसे भारतीय आदर्शों को जीवंत रूप दिया। शिवभक्तों के चेहरों पर संतोष और कृतज्ञता की झलक इस बात का प्रमाण बनी कि निस्वार्थ सेवा का प्रभाव दूरगामी होता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुटका और खैनी से भरे ट्रक पर कम जुर्माने से मचा बवाल, गुपचुप बैठक से मामला शांत
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page