Uttarakhand: देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा आज से शुरू, 14 घंटे का सफर अब 1 घंटे में

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ को आज बड़ी कनेक्टिविटी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा का संचालन Alliance Air द्वारा किया जाएगा।

नई उड़ान के तहत 42 सीटों वाला विमान देहरादून से उड़ान भरकर सीधे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेगा। अब तक सड़क मार्ग से 12 से 14 घंटे में पूरा होने वाला लंबा और थकाऊ सफर महज एक घंटे में सिमट जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हेलीकॉप्टर हादसों पर सीएम धामी सख्त, हेली सेवाओं के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

यह हवाई सेवा खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है। खराब मौसम, संकरी सड़कों और लंबी दूरी के कारण अब तक पिथौरागढ़ तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब तेज और सुरक्षित यात्रा संभव हो सकेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रवृत्ति घोटाला मामला: हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक, 12 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

पिथौरागढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी नजारों और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से यहां पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही व्यापार, होटल उद्योग और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।

इसके अलावा, यह सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहद उपयोगी साबित होगी। गंभीर मरीजों को कम समय में बड़े शहरों तक पहुंचाना अब आसान होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेताओं का सम्मान, देहरादून को मिली 62वीं और हल्द्वानी को 291वीं रैंक

राज्य सरकार की यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो आने वाले समय में उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति देगी।

You cannot copy content of this page