Uttarakhand: देहरादून में कॉलेज विवाद बना जानलेवा, बीटेक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। Dehradun के प्रेमनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हुई मारपीट के बाद एक बीटेक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम राहत, शिक्षक भर्ती में मिलेगी जगह

घटना सोमवार देर रात की है, जब केहरी गांव में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर Uttarakhand Police की प्रेमनगर थाना टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया।

हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे Doon Hospital रेफर कर दिया। एम्बुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से ही घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: धारी ब्लॉक में CM धामी की बड़ी सौगात...112.34 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी Pramod Kumar के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच कॉलेज में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते 23 मार्च की रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी का झांसा देकर 9 साल तक शोषण का आरोप, महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्मा को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

You cannot copy content of this page