वाराणसी में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

वाराणसी। Varanasi के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। निजी बस अड्डे के पास एक जर्जर मकान में गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह अचानक हुए तेज धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था और मलबे में लोग दबे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मौके पर Varanasi Police, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। नगर निगम की मदद से जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया और सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत BHU Trauma Center में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ओम कुमार चौधरी (30) और उनकी बहन प्रीति (27) की मौत हो गई। वहीं अमन चौधरी (31) और बुजुर्ग गिरजा देवी (60) का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 'लुटेरी दुल्हन' समेत तीन गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरजा देवी अपने बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं। मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ, जिससे अचानक विस्फोट हो गया और मकान ढह गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी, चीन की तेल सप्लाई पर संकट, रूस आया समर्थन में

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन और एडीएम आलोक वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page