Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2026…25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम, केदारनाथ में टूटा रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा इस वर्ष रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है। महज 25 दिनों के भीतर ही 12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ इस बार नए कीर्तिमान के संकेत दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृ दिवस पर ममता हुई शर्मसार, बड़ी मां ने तीन साल के मासूम की कर दी हत्या

13 मई तक के आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम में 5,23,582, बद्रीनाथ धाम में 3,24,081, गंगोत्री धाम में 2,05,425 और यमुनोत्री धाम में 2,07,390 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को एक ही दिन में 80,401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिनमें सबसे अधिक संख्या केदारनाथ पहुंचने वालों की रही।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम में इस बार जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। कठिन यात्रा के बावजूद महज 22 दिनों में ही 5.23 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हुए पुनर्निर्माण और बेहतर सुविधाओं का परिणाम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सहकारिता आंदोलन का पाठ, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा ₹1.10 लाख तक का ऋण

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिकूल मौसम में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिले का मनान स्वास्थ्य केंद्र बना पहला एनक्वास प्रमाणित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’

पिछले चार वर्षों (2022 से 2025) में 69.45 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं, जो हर साल बढ़ती आस्था को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्लॉट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किए गए हैं। सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page