Uttarakhand: देहरादून में फिर चली गोलियां…जिम के बाहर कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या

खबर शेयर करें

देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के व्यस्त कारोबारी केंद्र सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निकाय चुनाव: बागेश्वर और कपकोट के वार्डों में आपत्तियों का निस्तारण

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन बदमाश बाइक से आए थे। दो आरोपी मॉल के अंदर पैदल घुसे और वारदात को अंजाम देकर पैदल बाहर निकले। कुछ दूरी पर खड़ी काले रंग की बाइक पर बैठकर वे फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में खुलेगा उत्तराखंड का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, शासनादेश जारी

पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों के भागने के संभावित रास्तों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, बाढ़ की चेतावनी

You cannot copy content of this page