उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगे हाईस्कूल-इंटर के इम्तिहान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं परीक्षार्थी अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर बाजार में भारी नुकसान से परेशान केमिकल इंजीनियर ने की आत्महत्या, बाथरूम में अंगीठी जलाकर दी जान

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षाओं के सफल और सुचारू संचालन के लिए बोर्ड स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राज्य की सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे बिना तनाव के शांत मन से परीक्षा की तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। बोर्ड प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि परीक्षाएं निष्पक्ष, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में टैक्स माफियाओं का सरकारी खजाने पर डाका, विभागीय अफसर की भूमिका संदिग्ध

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अहम मानी जाती हैं। इन्हीं परिणामों के आधार पर छात्र उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय करते हैं, ऐसे में बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।