Uttarakhand: सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- तय स्थान पर ही हो इबादत

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। योगी आदित्यनाथ के बाद अब सीएम धामी ने भी कहा है कि नमाज तय स्थान पर ही पढ़ी जानी चाहिए और किसी को भी व्यवस्था बाधित करने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा सड़कों पर नमाज की अनुमति दिए जाने संबंधी बयान सामने आया था, जिस पर सरकार का रुख स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Indonesia Masters 2025: पीवी सिंधु का क्वार्टरफाइनल में सफर खत्म, लक्ष्य सेन भी बाहर

सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु देवभूमि पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सड़कों को किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 80 वर्षीय राम सिंह को रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण से मिला दर्द-मुक्त जीवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे को केवल वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखते हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  EXCLUSIVE: कुमाऊं के पांचों नगर निगमों में कानून की अनदेखी, साल में 6 बैठकों का प्रावधान सिर्फ कागजों में

सीएम धामी ने दोहराया कि राज्य में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी समुदायों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page