Udham Singh Nagar: बरा में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, पोषण और स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा (ऊधम सिंह नगर): किच्छा से सटे ग्राम बरा में बाल विकास परियोजना रुद्रपुर ग्रामीण के सेक्टर बरा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, बच्चों के नियमित वजन, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और किशोरियों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी, आयोजक विकास ढाका गिरफ्तार, दो बैंक खाते फ्रीज

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उधम सिंह नगर जिले की भाजपा नेत्री स्वाति शर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अगस्त को मनाया जाएगा सातूं, 20 को होगा आठूं का व्रत...कुमाऊं में सुहाग और संतान सुख की कामना से महिलाएं करेंगी गौरा-महेश्वर पूजन

वहीं रुद्रपुर बाल विकास ग्रामीण की सुपरवाइजर आशा अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं किशोरियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page