नेपाल में यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी, छह की मौत…10 घायल

खबर शेयर करें

नवलपरासी। नेपाल के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। दो यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार, नेपालगंज से काठमांडू जा रही प्रदेश-3-01-006 ख 1553 नंबर की बस विनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर पहुंची थी। इसी दौरान चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  UNGA में रूस-जर्मनी आमने-सामने, लावरोव ने जर्मनी से पूछा- क्या दूसरे विश्व युद्ध के सबक भूल गए?

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक थमनसिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जाजरकोट के भेरीगंगा नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुंग खत्री की मौत की पहचान हो चुकी है। हादसे में जान गंवाने वाले पांच अन्य यात्रियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को बड़ी राहत, सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत

घायलों में गोरखा गो.न.पा.-9 निवासी 30 वर्षीय हरिशरण थापा, अछाम मंगलसेन नगरपालिका-6 निवासी 28 वर्षीय तेजेन्द्रप्रसाद भंडारी, बर्दिया ठाकुरबाबा नगरपालिका-1 निवासी 20 वर्षीय आकृति, बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-5 निवासी 32 वर्षीय पवन बुढा, बर्दिया राजापुर नगरपालिका-9 निवासी 28 वर्षीय संजय थारू, बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-1 निवासी 25 वर्षीय प्रेम बम, ललितपुर कुञ्जयसोम गांवपालिका-5 निवासी 29 वर्षीय अनोज खत्री, बर्दिया बाँसगढी नगरपालिका-7 निवासी 36 वर्षीय लालबहादुर कार्की, बांके नेपालगंज उपमहानगरपालिका-16 निवासी 48 वर्षीय अस्लाम भगवान और सल्यान वनगाड कुपिण्डे नगरपालिका-1 निवासी 21 वर्षीय अनिल बुढाथोकी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्विट्जरलैंड रिसॉर्ट अग्निकांड: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47, नए साल के जश्न के दौरान लगी थी आग

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के चालक के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page