Haldwani: गर्दन की मालिश कराने पहुंची महिला की मौत, परिजनों ने झोलाछाप पर लगाया लापरवाही का आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के दमुवादूंगा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गर्दन के दर्द का इलाज कराने पहुंची एक महिला की मालिश के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान पिथौरागढ़ निवासी और वर्तमान में दमुवादूंगा में रहने वाले रामचंद्र की पत्नी मीनाक्षी के रूप में हुई है। परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित एक झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार रामचंद्र अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ दमुवादूंगा क्षेत्र में रहते हैं। बताया गया है कि मीनाक्षी की गर्दन में पिछले कई महीनों से दर्द की शिकायत थी और करीब चार-पांच महीने से उसका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, टनकपुर निवासी कुनाल राम कोहली गिरफ्तार

रामचंद्र के मुताबिक, लोगों के कहने पर वह अपनी पत्नी को गर्दन की मालिश कराने के लिए कालाढूंगी रोड स्थित एक पहलवान के पास लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मालिश करने के बाद पहलवान ने मीनाक्षी की गर्दन को जोर से हिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कथित तौर पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम

घटना के बाद परिजन मीनाक्षी को आनन-फानन में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, सीएम बोले—हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि

मृतका के पति रामचंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। मीनाक्षी अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में तथ्य जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page