Haldwani: टैक्स नोटिस के खिलाफ ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का प्रदर्शन, बोले-वादाखिलाफी हुई तो होगा आर-पार आंदोलन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे टैक्स नोटिसों के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल और महामंत्री खीमा नंद शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

व्यापारियों का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार ने नए जुड़े वार्डों में 10 वर्ष तक कोई टैक्स न लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी केवल 7 वर्ष ही बीते हैं और नगर निगम द्वारा टैक्स के नोटिस भेजकर व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 अगस्त 2025

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार और नगर निगम अपने वादे पर कायम नहीं रहते और नोटिस वापस नहीं लिए जाते, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने इसे वादाखिलाफी बताते हुए कहा कि इससे उनके व्यापार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 मई 2025

इस विरोध प्रदर्शन में कश्मीरी लाल साहनी, इंद्र कुमार भूटियानी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, हाजी मंसूर खान, पंकज बोरा, राजेश पूरी, भास्कर त्रिपाठी, हरीश कपिल, शंकर भूटियानी, उपेंद्र ओली, हरीश मठपाल, जसपाल मालदार, लक्ष्मण सिंह नेगी, विशाल जुनेजा, मुकेश खन्ना, दीपक कपिल, विक्की भाटिया, दर्शन सिंह खेतवाल, एन.के. पंत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page