सर्दियों में बढ़ जाती है सर्वाइकल और फ्रोजन शोल्डर की परेशानी, इन आसान उपायों से पाएं राहत

खबर शेयर करें

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना आम हो गया है। ऑफिस के बाद घर के कामों में व्यस्तता के चलते शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता। इसका सीधा असर गर्दन और कंधों पर पड़ता है। समय के साथ यह परेशानी सर्वाइकल पेन का रूप ले लेती है, जिसमें गर्दन और कंधों में दर्द, जकड़न और हाथों में रेफरल पेन तक की शिकायत होने लगती है। सर्दियों के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

ठंड के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न बढ़ जाती है, जिससे सर्वाइकल के साथ-साथ फ्रोजन शोल्डर की समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में हाथों को हिलाना तक मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ आसान उपाय अपनाकर सर्दियों में इस दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 8 साल से था फरार

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करनी चाहिए। कंधों और हाथों को हल्का मूव करें और गर्दन की स्ट्रेचिंग करें। गर्दन को पहले दाएं-बाएं और आगे-पीछे घुमाएं, इसके बाद धीरे-धीरे गोल घुमाने की कोशिश करें। यदि गर्दन घुमाते समय चक्कर आए तो हाथ से गर्दन को सहारा देना जरूरी है।

सोते समय तकिए का सही चुनाव भी बेहद अहम है। न बहुत ऊंचा और न ही बहुत नीचा तकिया इस्तेमाल करें। तकिया ऐसा हो जिससे सिर और रीढ़ की हड्डी एक सीध में रहें। बहुत सख्त या बहुत मुलायम बिस्तर से बचें और बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चलाने की आदत भी छोड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा से पहले बड़ा कदम, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के दौरान कंधे, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर सहने लायक गर्म पानी की सिकाई करना फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और जकड़न कम होती है। रात के समय गर्म तिल के तेल से गर्दन और कंधों की हल्की मालिश करने से भी दर्द में राहत मिलती है।

उपायों के साथ-साथ खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है। आहार में कैल्शियम और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा शामिल करें। मैग्नीशियम मांसपेशियों की सही कार्यप्रणाली के लिए जरूरी होता है और इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बादाम, काजू, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया बीज और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। साथ ही विटामिन बी12 का सेवन भी सर्वाइकल और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, चलती गाड़ी से कूदने का दावा...कई सवालों के बीच जांच शुरू

सही दिनचर्या, हल्की एक्सरसाइज और संतुलित आहार अपनाकर सर्दियों में सर्वाइकल और फ्रोजन शोल्डर की परेशानी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page