Nainital: परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को SSP ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

नैनीताल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट और शस्त्र संचालन कौशल का जायजा लिया। परेड के दौरान जवानों की फिटनेस, कार्यकुशलता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता पर विशेष फोकस किया गया।

परेड में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन, फायर सर्विस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों ने प्रतिभाग किया। जवानों को परेड ड्रिल, शस्त्र संचालन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी...पीएम मोदी का हर अंदाज पहाड़ी

इस दौरान आयोजित शस्त्र संचालन प्रयोगशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हेड कांस्टेबल परमजीत, कांस्टेबल धनी चंद, अजय त्रिकोटी, अनीश राणा, विशन, मनोज पंत, जे.डी. सिंह, मोहम्मद सादिक, हिमांशु गुणवंत, हीरा राणा, महिला कांस्टेबल पूनम राणा और अनुराधा रौकली शामिल रहे।

एसएसपी ने कहा कि शुक्रवार परेड और नियमित ड्रिल का उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और तनावमुक्त बनाए रखना है, ताकि वे हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में आत्मविश्वास और संयम के साथ अपने दायित्व निभा सकें। उन्होंने कहा कि फिट और अनुशासित पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी जनसेवा सुनिश्चित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Kainchi Dham Mela: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

महिला पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनने का संदेश भी दिया गया।

परेड के बाद एसएसपी ने मैस, पुलिस कैंटीन, सीपीसी कैंटीन और एमटी शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैस प्रभारी को जवानों के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और शुद्ध पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरकारी वाहनों की फिटनेस, लॉग बुक और रखरखाव की समीक्षा कर अधिकारियों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्कूटी खाई में मिली, पर्यटक लापता… दो दिन बाद दिल्ली में मिला जिंदा

इस दौरान Jagdish Chandra, Manoj Katyal, Anjana, Amit Kumar, Sumit Pandey, Ravikant Semwal सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page