Nainital: सातताल झील की टूटी पुल से पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में, जल्द निर्माण की मांग

खबर शेयर करें

भीमताल। झीलों के शहर नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सातताल झील में बनी पुल दैवीय आपदा के बाद से टूटी पड़ी है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में यहां हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गिरने का भय भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शंकराचार्य विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक भूचाल, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से पर्यटन की दृष्टि से इस पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते पर्यटकों को आए दिन दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड...कीमतें आसमान पर, खरीदार और निवेशक हैरान

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में सिंचाई विभाग से पुल को ठीक कराने की मांग की थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आपदा मद से बजट स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजे जाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, ANPR कैमरों से होगी वसूली

हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।