उत्तराखंड: रुड़की में रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

रुड़की। बुधवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त वाहन और रोडवेज बस चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में भूकंप के दो झटकों से दहशत, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र अमृत और तेलूराम उर्फ सूरज क्रमशः नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर और सालियर साल्हापुर के निवासी थे। घायल छात्र सोनी है। छात्र दोपहर करीब 2 बजे बीएसएम स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रामपुर चुंगी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय, पुष्कर अधिकारी बने हल्द्वानी नगर के कार्यकारी अध्यक्ष

घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे और क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लिया। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण मानसून सत्र दो दिन में ही समाप्त, हंगामे के बीच 9 विधेयक और 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास

दुर्घटना से पीड़ित परिवारों में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।