चमोली आपदा : थराली में तबाही के बाद राहत-बचाव तेज, आईटीबीपी-एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा…Video

खबर शेयर करें

चमोली। जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आईटीबीपी के जवान मलबे में दबे पेड़ों को काटकर रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें भी लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स की घर वापसी का रास्ता साफ, शेनझोउ-21 से लौटेंगे पृथ्वी पर

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। थराली तहसील में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को अस्थायी ठिकाने के तौर पर कुलसारी में स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग...जवाबी कार्रवाई में वांटेड चंदन सागर के पैर में लगी गोली

आपदा के चलते हरमनी से थराली तक कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगातार काम कर रही हैं। अब तक 15 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

आपदा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। सीएम धामी ने कहा कि वे स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं और जिला प्रशासन व राहत एजेंसियां मौके पर पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 27 घंटे बाद शांत हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, बंधक सेवादार को छोड़ा, छह निहंगों से वार्ता जारी...Video
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page