पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों पर निकली भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

खबर शेयर करें

ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, लिखित परीक्षा व इंटरव्यू से होगा चयन

नई दिल्ली। Punjab & Sind Bank ने बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह बैंक भारत सरकार के स्वामित्व वाला संस्थान है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती देश के विभिन्न राज्यों में की जाएगी। सबसे अधिक 200 पद उत्तर प्रदेश में निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 125, पंजाब में 100, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 80-80, तमिलनाडु में 65, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 60-60, असम में 50, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 30-30, हिमाचल प्रदेश में 20, अरुणाचल प्रदेश में 15, झारखंड और केरल में 10-10 तथा नागालैंड में 5 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

शैक्षणिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को 48,480 रुपए से लेकर 85,920 रुपए तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा, जो इस पद को और आकर्षक बनाता है।

आवेदन शुल्क भी श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए (टैक्स एवं अन्य शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए यह शुल्क 100 रुपए (अतिरिक्त चार्ज सहित) तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने घोषित की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम, जोश टंग को पहली बार मौका, आर्चर भी शामिल

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

You cannot copy content of this page