ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट की जिंदा जलाकर हत्या की आशंका, जली कार के अंदर बोरे में मिला शव

खबर शेयर करें

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। औसा तालुका के वानवडा रोड पर एक जली हुई कार के भीतर बोरे में बंद एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट गणेश चव्हाण के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले व्यक्ति को बोरे में बांधा और फिर कार के अंदर जिंदा जला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  AI पर भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी, अमेरिकी अधिकारी बोलीं-खुलेपन और भरोसे पर टिकी हो तकनीकी ताकत

पुलिस के अनुसार गणेश चव्हाण औसा तांडा का निवासी था और बैंक के लिए रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि वानवडा रोड पर एक कार में भीषण आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जब पुलिस ने जली हुई कार की तलाशी ली, तो अंदर का दृश्य देखकर अधिकारी भी सन्न रह गए। कार के भीतर एक बोरे में बंद गणेश चव्हाण का पूरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। जिस हालत में शव बरामद हुआ है, उससे यह साफ तौर पर सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चंबा में भारी बारिश का कहर: घरों में घुसा मलबा, चंबा-तीसा मार्ग बंद, 25 से अधिक पंचायतों का संपर्क प्रभावित

पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक ब्लाइंड मर्डर केस है और हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या फिर रिकवरी के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कोई विवाद।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा के 15 सरकारी स्कूलों के उच्चीकरण की मांग फिर उठी, विधायक बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस नृशंस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page