उत्तराखंड: स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और गति देने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया।

यह सम्मान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, नवाचार और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी विद्यालयों में 2347 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उन्होंने बताया कि दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए टेलीमेडिसिन सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। डॉ. कुमार ने यह सम्मान मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वन कर्मियों को बड़ी सौगात...वर्दी भत्ता दोगुना, सरकार ने बढ़ाया धुलाई भत्ता भी

डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में बीते वर्षों में उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग किया गया, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि की गई, नई नियुक्तियां की गईं और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और मजबूत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत

विशेष रूप से टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार से उन इलाकों में भी विशेषज्ञ परामर्श संभव हो सका, जहां पहले यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। इन प्रयासों के चलते उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है और पीआरएसआई का यह राष्ट्रीय सम्मान इन्हीं सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।