उत्तराखंड: सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठग इस फर्जी पेज के जरिए युवाओं को 15 अगस्त को संसद भवन घुमाने और 26 जनवरी की परेड के टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  घर से चल रहा था अवैध शराब का धंधा...लालकुआं में महिला गिरफ्तार, एक और तस्कर दबोचा

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि लिंकडिन पर बनाए गए इस फर्जी इंटर्नशिप पेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस की नाक के नीचे ट्रांसपोर्ट नगर बना ‘अवैध शराब और जुए का अड्डा’! ढाबों की आड़ में चल रहा धंधा, पुलिस मौन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस साइबर सेल की मदद से उस फर्जी अकाउंट को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे लोगों को धोखा दिया जा रहा था। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे किसी संदिग्ध लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।