सोना-चांदी में हाहाकार, लगातार दूसरे दिन कीमतों में भारी गिरावट

खबर शेयर करें

बजट 2026 के बाद MCX पर चांदी ₹10,000 और सोना ₹4,000 से ज्यादा टूटा

नई दिल्ली : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजट 2026 के दिन आई भारी टूट के बाद सोमवार को भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी दोनों तेजी से लुढ़क गए। एक झटके में जहां 1 किलो चांदी की कीमत ₹10,000 घट गई, वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव ₹4,000 से ज्यादा टूट गया।

यह भी पढ़ें 👉  विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्रिकेट जगत को एक और बड़ा झटका

The Decline Continues! Silver Crashes Again, Gold Under Pressure: चांदी की कीमतें बीते सप्ताह गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद से लगातार गिरावट जारी है। बजट 2026 वाले दिन रविवार को ही चांदी में करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही MCX पर ट्रेडिंग शुरू हुई, चांदी और सोना दोनों और सस्ते हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: राउरकेला में नौ-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट गंभीर, 6 यात्री घायल

बीते कारोबारी सत्र में चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। दिन के दौरान तेज गिरावट के बाद कुछ रिकवरी जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी का वायदा भाव सीधे गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इस तरह एक बार फिर चांदी की कीमत में ₹10,000 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने जन सेवा केंद्र में की लूट, गल्ले से साढ़े तीन लाख की नगदी उड़ाई

विशेषज्ञों के मुताबिक बजट के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली, वैश्विक संकेतों में कमजोरी और डॉलर में मजबूती के चलते सोना-चांदी दोनों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।