उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 27 मई तक मौसम रहेगा खराब

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया कंटेंट की जांच में जुटी पुलिस

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज बौछारों के साथ ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने घोषित की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम, जोश टंग को पहली बार मौका, आर्चर भी शामिल

पूर्वानुमान के मुताबिक, यह खराब मौसम प्रदेशभर में 27 मई तक बना रह सकता है। इस दौरान विशेषकर पर्वतीय मार्गों पर यात्रा कर रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने भी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क कर दिया गया है।