राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके अलावा तीन प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए चयन पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद, बॉक्सिंग में नरेंद्र, शतरंज में विदित संतोष गुजराती और दिव्या जितेंद्र देशमुख को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी देश की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं, भारत पर कोई संकट नहीं आने वाला: निर्मला सीतारमण

डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत, हॉकी में लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, कबड्डी में सुरजीत और पूजा को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा एथलेटिक्स में एकता भ्यान, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण भी पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले चार वर्षों में खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के साथ नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया हो।

यह भी पढ़ें 👉  ओडिशा के केआईआईटी यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा की संदिग्ध मौत, विदेश मंत्रालय ने शुरू की कूटनीतिक जांच

आई अरुमनायगम को अर्जुन पुरस्कार लाइफटाइम

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025 के लिए फुटबॉल खिलाड़ी आई अरुमनायगम का चयन किया गया है। यह पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और सक्रिय खेल जीवन से संन्यास के बाद भी किसी न किसी रूप में खेलों को बढ़ावा देने में योगदान जारी रखा हो।

तीन प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 के लिए एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण का चयन किया गया है। यह पुरस्कार उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025 के लिए बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत, पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों, कॉरपोरेट संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने देश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page