उत्तराखंड: नैनीताल समेत सात जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल में संभावित, अभ्यर्थियों को मिल सकती है बड़ी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में गरजा विपक्ष...टेबल पलटी, माइक तोड़े, सीएम धामी ने रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 11 मई तक मौसम इसी तरह बदला हुआ रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 12 मई से मौसम के सामान्य होने की संभावना है।

You cannot copy content of this page