मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम, लॉरेंस गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

खबर शेयर करें

मुंबई। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने मुंबई के एक होटल से लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी शहर में एक बड़े उद्योगपति और अन्य लोगों पर हमले की साजिश रच रहे थे। आरोपियों के पास से 7 देसी पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उनका असली टारगेट कौन था।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हेराल्ड केस: राहुल, सोनिया और सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में –

  1. विवेक कुमार गुप्ता (अलवर, राजस्थान)
  2. सुमित कुमार दिलावर (सोनीपत, हरियाणा)
  3. विकास दिनेश ठाकुर उर्फ विक्की (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश)
  4. देवेन्द्र सक्सेना (इंदौर, मध्य प्रदेश)
  5. श्रेयस यादव (गोपालगंज, बिहार)

पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ आरोपी पहले भी अपराधों में संलिप्त रहे हैं। विकास ठाकुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज है, जबकि सुमित कुमार दिलावर पर हत्या के प्रयास, शारीरिक हमला और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप ने पुतिन संग प्रस्तावित बैठक रद्द की, कूटनीतिक प्रगति की कमी बताई वजह

हमले की फिराक में थे आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मुंबई में एक अज्ञात ठिकाने पर शरण लेकर हमले की योजना बना रहे थे। उनके निशाने पर एक नामी उद्योगपति समेत कुछ और लोग थे। पुलिस ने होटल और उसके आसपास की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है ताकि इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नशेड़ी पति की दरिंदगी, पत्नी और सास आग में झोंकी, गांव में सनसनी

पुलिस कर रही आगे की जांच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों और मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। लॉरेंस विश्नोई गैंग पहले भी उगाही, हमले और हत्याओं में शामिल रहा है, ऐसे में पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान तेज कर सकती है।

You cannot copy content of this page