भीषण हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर में घुसी, 6 युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

दौसा (राजस्थान): जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रेलर से भिड़ गई। हादसा इतना भयावह था कि 6 युवकों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली प्रदूषण संकट: कल से 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार का मुआवजा

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान में फांसियों पर रोक का दावा: ट्रंप बोले– भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी, हालात पर अमेरिका की पैनी नजर

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में रखवाया गया है। चार शव सिकंदरा अस्पताल, एक जयपुर और एक दौसा जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगा केस: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के खतरों की याद दिला गया है।

You cannot copy content of this page