दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत के बाद पति ने भी दी जान, पारिवारिक विवाद की जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।

यह घटना माताबसैया थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, मृतक 32 वर्षीय बलराम और उसकी पत्नी रविता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान रविता के नृत्य करने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, लेकिन पुलिस ने इन दावों की अभी पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी और एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते लौटी वापस

जानकारी के अनुसार, रविता दो दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थीं। इसके बाद घर में विवाद और गहरा गया। शनिवार को परिवार में ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बलराम ने पहले अपनी पत्नी और दोनों मासूम बेटों की हत्या की। इसके बाद वह घर से निकला और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस सभी घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

पुलिस बोली-हर पहलू से हो रही जांच

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि यह बेहद दुखद और संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पारिवारिक विवाद का पहलू सामने आया है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी एक कारण को अंतिम नहीं माना जा सकता। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page