खटीमा: तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

खबर शेयर करें

खटीमा। बहुचर्चित तुषार हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य हमलावर को पकड़ने में खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खटीमा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कुख्यात आरोपी हाशिम पुत्र अबरार को एक नाटकीय मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात तुषार हत्याकांड में वांछित हाशिम के झनकट क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज मैदानी इलाकों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हाशिम तुषार हत्याकांड में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: सूरजमल विश्वविद्यालय के धरने पर पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़, नर्सिंग छात्रों को दिया समर्थन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरफ्तारी उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा, “तुषार हत्याकांड एक संवेदनशील मामला था। हमारे जवानों ने साहस और सतर्कता का परिचय दिया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था पर संजय पाण्डे का हल्ला बोल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर उठाए तीखे सवाल

गौरतलब है कि बीते सप्ताह खटीमा में आपसी रंजिश के चलते दिनदहाड़े युवक तुषार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश था और पुलिस पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ था। हाशिम की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page