Haldwani: जिस प्यार के लिए छोड़ा घर, उसी रिश्ते में घुला जहर…प्रेम विवाह के बाद प्रताड़ना का आरोप, पति हिरासत में

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे के साथ शुरू हुआ प्रेम विवाह कथित तौर पर कुछ ही समय में विवाद और प्रताड़ना में बदल गया। जिस शख्स के साथ हिमानी बिष्ट ने अपनी नई जिंदगी शुरू की थी, उसी पति पर अब मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला इतना बढ़ा कि विवाहिता को अपने 11 माह के मासूम बेटे को लेकर घर से भागकर जान बचानी पड़ी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

प्रेम विवाह के बाद कार और नकदी की मांग

गैस गोदाम रोड निवासी हिमानी बिष्ट के मुताबिक, उसने 3 दिसंबर 2024 को सतवाल पेट्रोल पंप के पास रहने वाले गजेंद्र सिंह सतवाल से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद ही ससुराल में कार और रुपये की मांग को लेकर विवाद होने लगा। महिला ने पति के साथ ही ससुर राजेंद्र सिंह, सास गंगा उर्फ मुन्नी और ननद कामिनी सतवाल व दीपा बिष्ट पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोविड मामलों में वृद्धि के बीच प्रदेश सरकार सतर्क, जांच और इलाज की तैयारी के निर्देश

मायके वालों की बात पर भड़का विवाद, सिर पर किया वार

पीड़िता के अनुसार, 23 नवंबर की सुबह उसके मायके वालों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर किसी नुकीली वस्तु से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, 2.020 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

11 माह का मासूम भी नहीं रहा सुरक्षित

इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कथित मारपीट के दौरान 11 माह का मासूम बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। खुद को और बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए महिला किसी तरह घर से बाहर निकली। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सिटी बस सेवा 21 जून से होगी शुरू, इन रूटों पर चलेंगी बसें

पति हिरासत में, परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जांच

शिकायत के बाद पुलिस ने महिला और उसके बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। आरोपी पति गजेंद्र सिंह सतवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page