Haldwani: ‘डायल 112’ का दुरुपयोग पड़ा भारी, कार चोरी की झूठी सूचना देने वाले पर ₹10,000 का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। काठगोदाम क्षेत्र में कार चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति पर ₹10,000 का भारी जुर्माना लगाया गया है।

मामला 26 मार्च 2026 का है, जब देवलातल्ला, गोलापार निवासी त्रिवेणी चंद्र पाठक ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी कार मधुबन बैंक्वेट हॉल के पास से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस हरकत में आई और सिटी पेट्रोल व चीता मोबाइल टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद युवती की मौत...नवजात का भविष्य अधर में, कथित पिता ने अपनाने से किया इंकार

जांच के दौरान पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को उसी क्षेत्र में एक एकांत स्थान से बरामद कर लिया। जब कॉलर से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि उसने खुद ही गाड़ी खड़ी की थी और स्थान भूल गया था। बिना पुष्टि किए उसने कार चोरी की झूठी सूचना पुलिस को दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को लूटा, लुटेरे CCTV में कैद...Video

इस लापरवाही और झूठी सूचना के चलते पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत ₹10,000 का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

अपनी गलती का अहसास होने पर संबंधित व्यक्ति ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का लिखित माफीनामा भी दिया है।

नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। झूठी या भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page