हल्द्वानी: डॉ. प्रदीप पांडे बने मेडिकल काउंसिल के सदस्य, बोले- चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के सदस्यों के चुनाव में कुमाऊं मंडल से हल्द्वानी निवासी व मैट्रिक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रदीप पांडे ने जीत दर्ज कर मेडिकल काउंसिल के सदस्य के रूप में जगह बनाई है। मंगलवार को हुए ऑनलाइन मतदान में राज्यभर के एलोपैथिक चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  PM किसान सम्मान निधि पर बड़ी उम्मीदें...22वीं किस्त का इंतजार, बजट 2026 में बढ़ सकती है राशि

उत्तराखंड राज्य के लगभग 12,000 पंजीकृत एलोपैथिक चिकित्सकों में से करीब 9,000 चिकित्सक इस मतदान के लिए पात्र थे। सुबह 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक चले इस चुनाव में सरकारी व निजी क्षेत्र के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। चुनाव में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट... गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

बुधवार को घोषित परिणामों के अनुसार, डॉ. प्रदीप पांडे ने कुमाऊं क्षेत्र से जीत दर्ज की, वहीं देहरादून से डॉ. मनोज वर्मा और डॉ. प्रवीण जिंदल निर्वाचित हुए। राज्य गठन के बाद यह उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की चौथी कार्यकारिणी का गठन है, जिसका कार्यकाल पांच वर्षों का होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्गों पर ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू, स्वास्थ्यवर्धक भोजन पर जोर

डॉ. प्रदीप पांडे ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि वे सभी चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और पारदर्शी व विकासोन्मुख कार्यप्रणाली अपनाएंगे।

उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल राज्य के एलोपैथिक चिकित्सकों के पंजीकरण और नियमन से संबंधित कार्यों का संचालन करती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page