Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक, धार्मिक और विकासात्मक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा।

CM Pushkar Singh Dhami to Visit Haldwani on February 4, Press Conference and Jamrani Dam Inspection Scheduled: प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 फरवरी को अपराह्न 12:00 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 01:00 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा 01:20 बजे होटल अमरदीप पहुंचकर वहां प्रेसवार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत...दिसंबर–जनवरी का छूटा राशन अब फरवरी में मिलेगा

प्रेसवार्ता के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 03:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर हादसा: वाहन पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, चार लोग घायल

इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 04:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  IPL ऑक्शन के शोर में दब गई बड़ी खबर, मैच के बाद अस्पताल पहुंचे यशस्वी जायसवाल...सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 05:00 बजे जमरानी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हेलीपैड, काठगोदाम के लिए रवाना होंगे। वहां से वे कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं।