पहली बार नौकरी करने वालों को सरकार देगी 15 हजार रुपये, PMVRY योजना के तहत मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पहली बार नौकरी शुरू करने जा रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत और प्रोत्साहन की घोषणा की है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया है कि ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PMVRY) के तहत नई नौकरी ज्वाइन करने वाले पात्र युवाओं को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

मंत्रालय के अनुसार, यह लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं और जिनका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में पहली बार पंजीकरण हो रहा है। जैसे ही किसी युवा का पीएफ खाता खुलता है और वह आधार से लिंक होता है, वह इस योजना के लिए पात्र हो जाता है। लाभार्थी pmvry.labour.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और घर बैठे पूरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप का बड़ा संकेत: ईरान डील पर इस्लामाबाद में हस्ताक्षर हुए तो कर सकते हैं पाकिस्तान दौरा, पाक नेतृत्व की खुलकर तारीफ

इधर, ईपीएफओ से जुड़े पुराने सदस्यों के लिए भी राहत भरी खबर है। नए नियमों के तहत अब पीएफ से पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान कर दिया गया है। शादी, घर खरीदने या मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पीएफ से निकासी की सुविधा सरल बना दी गई है। इसके साथ ही ईपीएफओ जल्द ही एटीएम कार्ड के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है, जिससे खाताधारकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप की धमकी से मचा भूचाल! ईरान पर ‘आज रात बड़े हमले’ का ऐलान, तेल के सबसे बड़े केंद्र खर्ग द्वीप पर भी नजर

नियमों के मुताबिक, नौकरी छूटने की स्थिति में कर्मचारी अपने कुल पीएफ का 75 प्रतिशत हिस्सा तुरंत निकाल सकता है। यदि कोई व्यक्ति 12 महीने तक बेरोजगार रहता है, तो शेष 25 प्रतिशत राशि निकालकर खाता बंद किया जा सकता है। शादी के खर्च के लिए 7 साल की सेवा पूरी होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकासी की अनुमति है। वहीं, बीमारी के इलाज के लिए नियमों में विशेष छूट दी गई है, जिसमें सेवा अवधि की कोई बाध्यता नहीं है और पूरी जमा राशि या छह माह के वेतन के बराबर रकम निकाली जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मंडराए बादल

सरकार का यह कदम युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page