पैरों में तकलीफ के चलते प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

खबर शेयर करें

देहरादून। अंग्रेजी साहित्य के मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते शनिवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पैरों में दिक्कत के कारण चलने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गंगोत्री–यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, भक्ति और उल्लास के बीच चारधाम यात्रा शुरू

उनके पोते राकेश बॉन्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर रस्किन बॉन्ड को अस्पताल में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने हिमांशु चमोली को पद से हटाया

अस्पताल सूत्रों के अनुसार रस्किन बॉन्ड की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और सभी जरूरी जांच के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है। चिकित्सकों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, इन परीक्षा केंद्रों पर रहेगा विशेष नियंत्रण

You cannot copy content of this page