ईद का चांद नहीं दिखा, अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: इमारत-ए-शरिया-ए-हिंद की ओर से गुरुवार को जारी घोषणा के अनुसार देश में ईद का चांद नजर नहीं आया है। इस संबंध में रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चांद न दिखने की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शोध में एआई का उपयोग कॉपी-पेस्ट के लिए नहीं, गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हो : प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे

कमेटी ने स्पष्ट किया कि चांद नजर न आने के चलते ईद-उल-फितर अब शनिवार, 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

साथ ही, देशभर के मुसलमानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तारीख के अनुसार ही त्योहार मनाएं और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

You cannot copy content of this page