चमोली: गोपेश्वर-पोखरी रोड पर खाई में गिरी कार, आग लगने से दंपती और बेटे की मौत, दूसरा बेटा गंभीर घायल

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में भाई दूज के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और आग लगने से उसमें सवार अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनिता त्रिपाठी और पुत्र अनन्त त्रिपाठी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका दूसरा बेटा अम्बुज त्रिपाठी (25) गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  सुखवन्त आत्महत्या कांड: पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन, IG STF की अध्यक्षता में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित

जानकारी के अनुसार, अरविंद और अनिता अपने दो बेटों अनन्त और अम्बुज के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव गए थे। अनिता का मायका यही है। दीपावली और भाई दूज के पर्व मनाने के बाद परिवार वापस लौट रहा था।

रास्ते में गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, और गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे के समय कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त झुलस कर घायल हुए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे अम्बुज को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डीएसओ श्याम आर्य और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अरविंद त्रिपाठी देहरादून में सिंचाई विभाग में कार्यरत ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वह दीपावली और भाई दूज मनाने अपने गांव आए थे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा उनकी खुशियों को मातम में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।