हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में कई लोगों ने थामा हाथ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में नैनीताल जिला कांग्रेस एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई, जिसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा की नीतियों से असंतुष्ट लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में विजेंद्र चौहान, राजू रावत, रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्य सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: बीजापुर-सुकमा में 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार और भय के माहौल को उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही उसका सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि पार्टी इन विषयों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष कर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत एवं चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के अहम फैसले...भाषा संस्थान अधिनियम समेत 5 प्रस्तावों को मंजूरी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल तथा संचालन महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। सम्मेलन में प्रदेश सह प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व मंत्री व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारी का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

You cannot copy content of this page