25 दिसंबर को नैनीताल आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विंटर कार्निवाल में करेंगे शिरकत

खबर शेयर करें


नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 4:30 बजे नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर...वर्दी भत्ता 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये, शासनादेश जारी

हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 4:50 बजे राजकीय अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं 6:00 बजे मुख्यमंत्री नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से, 15 फरवरी तक चलेंगी

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

You cannot copy content of this page