उत्तराखंड: नई टिहरी में मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा और पानी

खबर शेयर करें

नई टिहरी: नई टिहरी में सोमवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। मोलधार क्षेत्र में बरसाती नाली जाम होने से पानी ओवरफ्लो होकर वाल्मीकि बस्ती में घुस गया। रात के समय लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक मलबा और पानी घरों में घुस गया, जिससे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रॉस टेलर की मैदान पर वापसी, अब समोआ के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर

जानकारी के अनुसार, मलबा बस्ती के कई घरों में चार से पांच फीट तक भर गया। सबसे ज्यादा नुकसान बस्ती निवासी राजू, रमेश, शिवचरण, सुनील, बबलू और बालेश के घरों को हुआ है। पीड़ितों के अनुसार, पानी और मलबे के कारण उनके कपड़े, राशन, बिस्तर समेत घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर मध्यप्रदेश के यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक लापता, दो गंभीर घायल

इधर, निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय और आंचल डेयरी क्षेत्र में बहने वाले गदेरे से आया मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मलबे के कारण कई वाहन मोलधार होते हुए गंतव्य तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बोले – “गोल्ज्यू महाराज अवश्य करेंगे न्याय”

प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रभावित परिवारों ने शीघ्र मुआवजे और राहत सामग्री की मांग की है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम के पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page