दिवाली से पहले केंद्र का तोहफ़ा : कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। आगामी त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार अपने 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। औपचारिक घोषणा अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  IRGC खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की हत्या, ईरान ने ‘आतंकी हमला’ बताकर अमेरिका-इजराइल पर साधा निशाना

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। इसका लाभ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा। उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर—इन तीन महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। दिवाली (20-21 अक्टूबर) से ठीक पहले की जा रही इस घोषणा से त्योहारों पर खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी और बाजार में रौनक आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  RTE मामले में ‘यूनाइटेड वॉइस फॉर एजुकेशन फोरम’ पर 1 लाख का जुर्माना, जस्टिस नागरत्ना ने कहा-“न्यायपालिका का स्तर नीचे न गिराएं”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार डीए और डीआर में संशोधन करती है। पहला संशोधन जनवरी से जून और दूसरा जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए होता है। महंगाई भत्ते की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत पर आधारित होती है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर यह दर 58% बनती है, जो मौजूदा 55% से 3% ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी विक्षोभ का असर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

पिछले साल भी केंद्र ने दिवाली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। इस बार भी सरकार उसी परंपरा को निभाते हुए करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को खुशखबरी देने जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page