रामनगर: ढेला रेंज में बाघिन का शव मिला, हाथियों के हमले की आशंका

खबर शेयर करें

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में रविवार सुबह वन कर्मियों को एक बाघिन का शव बरामद हुआ। शव पर गहरे चोट के निशान थे और सिर से खून बहा हुआ था। मौके पर हाथियों के झुंड के पैरों के निशान भी देखे गए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघिन की मौत हाथियों के हमले से हुई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: दो साल बाद सामने आया हरेला मेले का हिसाब...22.13 लाख की आय पर 25.98 लाख खर्च, ₹3.84 लाख के घाटे ने खड़े किए सवाल

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जनसुनवाई में मिला तत्काल न्याय...आयुक्त के निर्देश पर विरासत का दाखिल-खारिज निस्तारित, रेवती देवी के नाम दर्ज हुई भूमि

गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी दोनों की अच्छी खासी संख्या है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अक्सर जंगल में इन जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, इस मामले में विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वाहन पंजीकरण में अवैध वसूली पर सख्ती, बजरंग ऑटो की कार्यप्रणाली नियमों के खिलाफ, नोटिस जारी

You cannot copy content of this page