उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन की उलटी गिनती शुरू, कई दिग्गजों के नाम चर्चा में, 1 जुलाई को हो सकता है चुनाव

खबर शेयर करें

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 29 जून से प्रारम्भ होकर एक जुलाई को पूर्ण हो सकती है।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राज्य चुनाव अधिकारी खजानदास ने बताया कि 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही मतदाताओं की अंतिम सूची पार्टी कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 30 जून को पूरी होगी और 1 जुलाई को मतदान सम्पन्न कराने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  नीट यूजी 2025: परीक्षा पैटर्न और समय सीमा में बड़ा बदलाव, कोविड से पहले की व्यवस्था बहाल

प्रदेश स्तर पर बूथ, मंडल एवं जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पहले ही सुचारू रूप से संपन्न हो चुकी है। अब पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामों पर सियासी गलियारे में गहन चर्चा जोरों पर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से, लोअर पीसीएस में त्रुटि सुधार की विंडो भी खुली

अभी तक चर्चित नामों में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्थान बरकरार रखने की संभावना के साथ-साथ संगठन के ब्राह्मण समीकरण को ध्यान में रखकर आदित्य कोठारी, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद चमोली एवं बृजभूषण गैरोला जैसे प्रदेश पदाधिकारियों के नाम भी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, अपात्रों को सुविधाएं देने वाले कर्मचारी होंगे निलंबित-बर्खास्त

यदि पार्टी महिला मोर्चा को तरजीह देती है, तो यह जिम्मेदारी आशा नौटियाल या दीप्ति रावत भारद्वाज जैसे अनुभवी महिला चेहरे को सौंपे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पार्टी आलाकमान की अंतिम मंशा का खुलासा होने में अब ढाई दिन शेष हैं। एक जुलाई को उत्तराखंड भाजपा की नई कमान किसके हाथ लगती है, यह उत्सुकता का विषय बना हुआ है।